मित्रो, संरक्षक तथा प्रमुख संपादक सुधा ओम ढींगरा एवं संपादक पंकज सुबीर के संपादन में वैश्विक हिन्दी चिंतन की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका विभोम-स्वर का वर्ष : 11, अंक : 43, अक्टूबर-दिसम्बर 2026 अंक अब उपलब्ध है। इस अंक में शामिल हैं- संपादकीय। साक्षात्कार- कवि, कथाकार, उपन्यासकार शिखा वार्ष्णेय से आकाश माथुर की बातचीत।
कथा-कहानी- चिरोयली- डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, क्रिस्टीना की शादी- रोचिका अरुण शर्मा, लौटते हुए- मीता दास, गृहस्वामिनी- डॉ. मंजु शर्मा, हक़- अमिता प्रकाश, थ्री डी- शुभ्रा ओझा, अपवाद- शैलेन्द्र शरण, मैं क्या करूँ, प्रभाष- डॉ. पूरन सिंह, मैं गली नंबर- डॉ. आरती स्मित।
लघुकथा- कुँआरी हथेलियाँ- पूजा अग्निहोत्री, सोलो ट्रेवलिंग- गरिमा चवरे, साफ़ सफ़ाई- नरेंद्र कौर छाबड़ा, भूल- सुभाष चंद्र लखेड़ा, जेबकतरे- सुरेश सौरभ।
भाषांतर- कोको का जन्मदिन- पंजाबी कहानी, मूल लेखक- डॉ. प्रेम मान, हिन्दी अनुवाद- डॉ.अमरजीत कौंके।
व्यंग्य- गड्ढा- नंदकिशोर बर्वे, पतन पर एक चिंतन- कमलेश पाण्डेय, लिखा के लाए हैं...- डॉ. मुकेश असीमित।
निबंध- तुलसी के लोकनायक राम- साधना अग्रवाल। आलेख- महादेवी के लेखन में चेतना के स्वर, सरोजिनी नौटियाल। रेखाचित्र- हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा- स्मृति आदित्य। शहरों की रूह- एक खोया हुआ सपना, रेखा भाटिया। दोहे- प्रवीण पारीक 'अंशु'। ग़ज़लें- नवीन माथुर पंचोली। आख़िरी पन्ना।
आवरण चित्र- पंकज सुबीर, डिज़ायनिंग सनी गोस्वामी, शहरयार अमजद ख़ान, सुनील पेरवाल, शिवम गोस्वामी, आपकी प्रतिक्रियाओं का संपादक मंडल को इंतज़ार रहेगा। पत्रिका का प्रिंट संस्क़रण भी समय पर आपके हाथों में होगा।
ऑनलाइन पढ़ें पत्रिका-
https://www.vibhom.com/pdf/oct_dec_2026.pdf
वेबसाइट से डाउनलोड करें
http://www.vibhom.com/vibhomswar.html
फेस बुक पर
https://www.facebook.com/Vibhomswar
ब्लॉग पर पढ़ें-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें