मंगलवार, 6 नवंबर 2018

रूप की यह चतुर्दशी आइए आज कुछ अपेक्षाकृत युवा चेहरों के साथ मनाते हैं आज सुनते हैं दिगम्बर नासवा, गुरप्रीत सिंह, राजीव भरोल, अंशुल तिवारी तथा निर्मल सिद्धू की ग़ज़लें।

orkut scrap diwali ki shubhkamane hindi greeting card

रूप की चतुर्दशी का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। इस दिन सुबह से उठ कर उबटन लगा कर स्नान करने का अपना महत्व होता है। बचपन के दिन याद आते हैं जब हम सब बच्चे सुबह्र-सुबह नहाने से बचने के लिए क्या-क्या उपक्रम करते थे। बात नहाने की नहीं होती थी, बात उबटने से होने वाली रगड़ की होती थी। अब जाकर पता चला कि जीवन में चमक लाने के लिए रगड़ बहुत ज़रूरी है। जब तक घिसा नहीं जाएगा तब तक चमक नहीं आएगी। आजकल हमने अपने बच्चों को रगड़ से बचाने के पूरे इंतज़ाम किए हुए हैं, और इसीलिए ऐसा हो रहा है कि वे जीवन में पहली कठिन धूप मिलते ही मुरझा जाते हैं। आइए रूप चतुर्दशी का यह पर्व हम सब मिलकर मनाएँ और कामना करें कि दुनिया का हर इन्सान अंदर से रूपवान हो जाए, सबके अंदर की ख़ूबसूरती और निखर उठे। आमीन। 

shubh diwali greeting card image red green yellow shades diya in hand Free orkut scrap

deepawali-164_thumbये दीपक रात भर यूँ ही जलेंगे deepawali-16_thumb

रूप की यह चतुर्दशी आइए आज कुछ अपेक्षाकृत युवा चेहरों के साथ मनाते हैं आज सुनते हैं दिगम्बर नासवा, गुरप्रीत सिंह, राजीव भरोल, अंशुल तिवारी तथा निर्मल सिद्धू की ग़ज़लें।

deepawali (7)

digambar_thumb[1]

deepawali_thumb1

दिगंबर नासवा

deepawali-14_thumb1

अँधेरे कब तलक लड़ते रहेंगे
ये दीपक रात भर यूँ ही जलेंगे 

जो तोड़े पेड़ से अमरूद मिल कर 
दरख्तों से कई लम्हे गिरेंगे

किसी के होंठ को तितली ने चूमा
किसी के गाल अब यूँ ही खिलेंगे

गए जो उस हवेली पर यकीनन
दीवारों से कई किस्से झरेंगे

समोसे, चाय, चटनी, ब्रेड पकोड़ा
न होंगे यार तो क्या खा सकेंगे  

न जाना “पालिका बाज़ार” तन्हा
किसी की याद के बादल घिरेंगे

न हो तो नेट पे बैंठे ढूंढ लें फिर
पुराने यार तो यूँ ही मिलेंगे

मुड़ी सी नज़्म दो कानों के बुँदे
किसी के पर्स में कब तक छुपेंगे

अभी तो रात छज्जे पे खड़ी है  
अभी जगजीत की गजलें सुनेंगे

deepawali-3_thumb

दिगम्बर की ग़ज़लें इतनी नास्टेल्जिक होती हैं कि कभी कभी आँखों को नम कर देती हैं। यह तो पूरी ही ग़ज़ल मानों स्मृतियों के गलियारों की सैर करती हुई टहल रही है। अमरूद के बहाने से पेड़ से लमहों का गिरना और किसी हवेली में जाते ही उस हवेली की दीवारों से किस्सों का गिरना…. उफ़ बहुत ही अच्छे बिम्ब रचे हैं। अंदर तक नमी को फिर से जीवित कर देते हैं। किसी के पर्स में एक नज़्म और दो बूँदे बहुत ही कमाल का अंदाज़ है यहाँ कहने का। किसी के होंठ को तितली के चूमने से किसी के गालों का खिल उठना कमाल है। समोसे, चाय, पालिका बाज़ार से लेकर जगजीत सिंह की ग़ज़लों तक, सब कुछ जैसे किसी बीती कहानी के फिर जीवित उठने जैसा है। वाह वाह वाह।

deepawali (7)[4]

Gurpreet singh

deepawali3_thumb

गुरप्रीत सिंह

deepawali-18_thumb1

जो अनजाना सा डर ज़हनों में रेंगे ।
निज़ात उस से कभी हम पा सकेंगे ? 

मनों में भर दिया आकाश का डर,
परिंदे अब भला कैसे उड़ेंगे ।

भले ही छीन लो नजरें हमारी,
मगर हम ख़्वाब तो देखा करेंगे ।

नहीं मरने का डर, बस बात ये है,
कोई कह कर गया था 'फिर मिलेंगे’

तू आए या न आए इस दफ़ा भी ,
''ये दीपक रात भर यूँ  ही जलेंगे।''

हँसी के गुल तेरे अश्कों के मोती,
न जाने किस के दामन में गिरेंगे ।

वो सीने पे रखे सर सो गए हैं ,
वो उठ जाएंगे, गर हम सांस लेंगे ।

मैं इक आशिक का दिल हूँ, आप मुझको,
भला किस-किस किनारे से सिएँगे ।

हमें ये वहम ले डूबा हमारा ,
कि वो जाएगा, तो हम रोक लेंगे ।

deepawali-33_thumb1

मैंने मिसरा देते समय कहा था कि इस बार मिसरा छोटी ईता के दोष का मिसरा है। क्योंकि कहेंगे, मिलेंगे, खिलेंगे… जैसे सारे शब्दों में ध्वनि “एंगे” को हटा दिया जाएगा तो पूर्ण शब्द कह, मिल, खिल बचा रहेगा। गुरप्रीत ने उस ही बात को पकड़ कर अपनी ग़ज़ल को ईता दोष से मुक्त रखने की कमाल की युक्ति की है मतले में। ग़ज़ब, बहुत अच्छे। मनों में भर दिया आकाश का डर एक शुद्ध पॉलेटिकल शेर है, दुष्यंत की याद दिलाता हुआ। और ख़्वाब वाला अगला शेर भी वैसा ही कमाल है। फिर मिलेंगे वाला शेर तो मानों अंदर तक उतर जाता है, बहुत ही सुंदर। वो सीने पे रखे सर सो गए हैं…. उफ़ ये तो बहुत ही उस्तादाना बात कह दी गई, ग़ज़ब का शेर और क्या ही मासूमियत है मिसरा सानी में। मैं इक आशिक का दिल में भी पूरी तरह से उस्तादाना रंग है ग़ज़ब का ही शेर है । और अंत का शेर भी बहुत ही कमाल से रचा गया है। बहुत बहुत अद्भुत ग़ज़ल…. वाह वाह वाह।

deepawali (7)[4]

RAJIV BHAROL

deepawali3_thumb1 

राजीव भरोल

deepawali-112_thumb1 

तेरा ऐ ज़िन्दगी हम साथ देंगे
कि जब तक ले सकेंगे सांस लेंगे

किसे कल की ख़बर पर हम तुम्हारा
जहां तक हो सकेगा साथ देंगे

तेरी यादों  के दीपक जल उठे, अब
ये दीपक रात भर यूं ही जलेंगे

पपीहे तेरे दुख का गीत, बादल
सुनेंगे, देखना इक दिन सुनेंगे

ये सोचा ही नहीं हमने कि तुम बिन
अगर जीना हुआ कैसे जियेंगे

तेरे अपने ही तेरी पीठ पीछे
बताऊँ क्या तुझे क्या क्या कहेंगे

ये दिल के घाव अपनों ने दिये हैं
किसे मालूम ये कब तक भरेंगे

हम अपनी सोच के इस शोरोगुल में
सदा ए दिल भला कैसे सुनेंगे

मेरे इस ख़ुदशनासी के सफ़र में
कदम जाने कहाँ जाकर रुकेंगे

नमी ढूँढा किये हो पत्थरों में
तुम्हें राजीव सब पागल कहेंगे

deepawali-35_thumb1

राजीव ने भी मतले में अपने क़ाफ़ियों से ग़ज़ल को छोटी ईता से मुक्त कर दिया है उस पर मतला भी बहुत ही कमाल का रचा है। गिरह का शेर बिलकुल ही नए तरीक़े से कहा गया है, यह ढंग भी इस मिसरे की गिरह का हो सकता है। और पपीहे के दुख का गीत बादलों के सुनने में मिसरा सानी बहुत ख़ूबसूरत बना है। किसी के बिन जीने की कल्पना भी नहीं करने वाला शेर सुंदर बना है। एक बहुत ही बारीक सा शेर इस बीच बना है और वो है हम अपनी सोच के इस शोरोगुल में सदा ए दिल भला कैसे सुनेंगे, बहुत ही सलीक़े से बड़ी बात इस शेर में कह दी गई है। बहुत ही सुंदर। और तीखा तंज़ कसता ख़ुदशनासी वाला शेर भी कमाल है। मकते में भी बहुत सलीक़े से मिसरा सानी कहा है। बहुत ही सुंदर ग़ज़ल वाह वाह वाह।

deepawali (7)[4]

ANSHUL TIEARI

deepawali3_thumb2 

अंशुल तिवारी

deepawali-112_thumb2

कहानी रात की सारी कहेंगे,
ये दीपक रात भर यूँही जलेंगे।

सियाही रात की सारी धुलेगी,
ये झरने रौशनी के जब बहेंगे।

अकेला दीप जब देगा चुनौती,
अंधेरे हाथ बस अपने मलेंगे।

ख़ुदा! इस नर्म दिल पे वार तीखे,
बता तू ही भला कब तक सहेंगे।

कभी तो चाँद बन के आओगी तुम,
कभी तो आशिक़ों के दिन फिरेंगे।

निशाने पे लगी है जान फिर भी,
क़दम अपने नहीं पीछे करेंगे।

मुहब्बत बस किताबों में बची है,
तेरे इस कौल को झूठा करेंगे।

ग़ज़ल कहने में यों तो मुश्किले हैं,
मगर कोशिश मुसलसल हम करेंगे।

किसी दिन ख़्वाब ये होगा मुक़म्मल,
ख़ुशी के फूल घर-घर में खिलेंगे।

सुबह की इंतजारी शाम से है,
कल उनसे हम बहाने से मिलेंगे।

अगर तुम हाथ थामे चल पड़ोगी,
नहीं हम ज़िन्दगी में फिर गिरेंगे।

ज़रा तुम छेड़ दो तो बात ही क्या?
ये नदिया, पेड़, भी बातें करेंगे।

तुम्हें देखा, खिले कुछ फूल दिल में,
जो मिलने आओ... बागीचे खिलेंगे।

तुम अपनी राह चलते जाओ प्यारे,
खड़े हर मोड़ पर हम ही मिलेंगे।

मुहब्बत का मज़ा है डूबने में,
गधे हैं क्या, जो हम इससे तरेंगे?

सुहानी शाम बन बैठो कभी तो,
सितारे माँग में उजले जड़ेंगे।

डरे हैं जब से शादी हो गई है,
वगरना, हम किसी से क्या डरेंगे??

deepawali-37_thumb1

मतला और उसके बाद के दोनों शेरदीपावली के पर्व को पूरा चित्र प्रस्तुस करते हुए कहे गए हैं। वही भावना जिस भावना से यह त्यौहार मनाया जाता है। फिर उसके बाद एकदम इश्क़ आ जाता है नर्म दिल पर तीखे वार और किसी का चाँद बन कर आ जाने की कामना, यह इश्क़िया कल्पना से रँगे हुए शेर हैं। और उसके बाद के दो शेर इश्क़ के जुनून में बदल जाने के शेर हैं कदम नहीं पीछे करने की बात हो या किताबों को झूठा साबित करने की बात हो, यह बात जुनून में ही की जा सकती है, बहुत सुंदर।ग़ज़ल कहने में मुश्किल और कोशिश की बात बहुत सुंदर है। आगे के पाँच शेर जो इश्क़ के वर्तमान पर कहे गए हैं बहुत अच्छे हैं जब हम इश्क़ में होते हैं तब यही सब होता है। बहुत ही सुंदर ग़ज़ल वाह वाह वाह। 

deepawali (7)[4]

nirmal sidhu

deepawali3_thumb3 

निर्मल सिद्धू

deepawali-112_thumb3     
दिवाली के दिये घर - घर सजेंगे
ये दीपक रात भर यूं ही जलेंगे

चलेंगे आज फुलझड़ियां पटाख़े
मचेगी धूम दिल सबके हिलेंगे

मुहब्बत मे हुए दीवाने हम सब
गले इक दूजे के फिर से मिलेंगे

उजाला गर मिले तुहफ़े में सबको
ग़मों के साये ना ज़िन्दा रहेंगे

उजाला इल्म का है सबसे बेहतर
ये जो फैले अंधेरे सब मिटेंगे

हों सारे झूमते मस्ती में तो फिर
क़दम ' निर्मल ' के भी ना टिक सकेंगे

deepawali-39_thumb1

मतले के साथ पहला शेर दीवाली के पर्व को पूरी तरह से चित्रित कर रहा है। एक दूसरे के गले मिलने के लिए ज़रूरी है कि हम सब एक दूसरे के प्रेम में पड़ जाएँ, एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएँ। उजाला एक ऐसी शै है जो अगर हम एक दूसरे को तोहफ़े में दे दें तो कहीं किसी के जीवन में अँधेरा ही न रहे और सबसे अच्छा उजाला होता है इल्म का उजाला। आइए इस दीवापली हम सब एक दूसरे को इल्म के उजाले से ही रौशन करें। बहुत ही सुंदर ग़ज़ल वाह वाह वाह।

deepawali (7)[4]

तो यह आज के पाँचों शायर हैं, जो मुशायरे को आगे बढ़ा रहे हैं। आप इन पाँचों को खुलकर दाद दीजिए, कल हम मिलते हैं दीपावली के अंक के साथ।

Shubh-Deepawali-2015-Download-Free-Hindi-Images-1-Copy-2

परिवार